विश्व

कैलिफोर्निया गोलीकांड के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी

jantaserishta.com
23 Jan 2023 10:00 AM IST
कैलिफोर्निया गोलीकांड के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में सामूहिक गोलीबारी का संदिग्ध 72 वर्षीय शख्स की खुद की गोली से मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना में पांच महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग घायल हो गए। रविवार रात पत्रकारों को संबोधित करते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि संदिग्ध की पहचान हू कैन ट्रान के रूप में की गई है, जो एक सफेद वैन में घटनास्थल से भागने से पहले पार्टी में घुस गया और गोली चला दी।
रविवार की सुबह मॉन्टेरी पार्क से लगभग 50 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित टोरेंस के पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया।
बाद में वह हथियार के साथ वैन के अंदर मृत पाया गया।
गोली मारने के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।
शेरिफ ने आगे कहा कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में मारे गए सभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
गन वायलेंस आर्काइव नामक संगठन के अनुसार इस साल के 23 दिनों में अमेरिका में अब तक 36 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story