
x
Beijing बीजिंग। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड' शीर्षक कार्यक्रम 13 फरवरी को मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप, मिस्र स्थित चीनी दूतावास और मिस्र के पर्यटन व पुरावशेष मंत्रालय तथा पर्यटन संवर्धन ब्यूरो ने इसका आयोजन किया। 200 से अधिक मेहमानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव चीनी सभ्यता का सांस्कृतिक प्रतीक है, जो हजारों सालों से चला आ रहा है। वसंतोत्सव आध्यात्मिक बंधन है, जो दुनिया भर के चीनी लोगों को जोड़ता है। अब दुनिया के करीब 20 देशों और क्षेत्रों ने स्प्रिंग फेस्टिवल को कानूनी छुट्टी के रूप में निर्धारित किया। दुनिया की लगभग पांचवीं आबादी अलग-अलग तरीकों से स्प्रिंग फेस्टिवल मनाती है।
शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी लगातार 43 सालों से "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" का आयोजन करता है। दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यह टीवी कार्यक्रम दुनिया भर के चीनी लोगों और देश-विदेश दोस्तों के लिए अनिवार्य है। इस साल के 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' का विषय 'दौड़ता अश्व, अविराम गति' है। सीएमजी 85 भाषाओं में फेस्टिवल गाला का प्रसारण करेगा।
वहीं, मिस्र के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामला विभाग के अधिकारी ने कहा कि हाल के वर्षों में मिस्र और चीन के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में दोनों देशों के बीच चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी लगातार उन्नत हो रहा है। राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच व्यवहारिक सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं। इस साल मिस्र और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। विश्वास है कि दोनों देश सहयोग मजबूत करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को नए स्तर पर पहुंचाएंगे। "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" शीर्षक कार्यक्रम के ग्रैंड मिस्री संग्रहालय में आयोजन से मिस्र और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नागरिकों के बीच मित्रता बढ़ाई जाएगी।
Tagsचीनमिस्रस्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूडचाइना मीडिया ग्रुपसांस्कृतिक सहयोगकाहिरासीएमजीचीन-मिस्र संबंधसांस्कृतिक आदान-प्रदान70वीं वर्षगांठजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





