
x
Bengaluru बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग से कराई गई सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण (जातिगत जनगणना) पर गुरुवार को बुलाई गई मंत्रिमंडल की अहम बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक में शामिल कई मंत्रियों ने तकनीकी बिंदुओं पर और अधिक जानकारी मांगी, जिसके चलते अब इस मुद्दे पर चर्चा 2 मई को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक तक टाल दी गई है। बैठक के बाद मंत्री एच.के. पाटिल ने बेंगलुरु में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।
इस सर्वेक्षण को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है और इसे सामाजिक न्याय से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन मंत्रियों की ओर से तकनीकी सवाल उठाए जाने के कारण अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
Tagsकर्नाटकजातिगत जनगणनामंत्रिमंडल बैठकKarnatakacaste censuscabinet meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





