विश्व

बिजनेस जेट क्रैश, दंपति समेत 5 की मौत

Nilmani Pal
19 Dec 2025 7:18 AM IST
बिजनेस जेट क्रैश, दंपति समेत 5 की मौत
x
लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना

अमेरिका। अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया है। नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। हादसे में पति-पत्नि और बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि उत्तरी कैरोलिना में सेसना सिटेशन II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट (एसवीएच) पर लैंडिंग के दौरान सेसना 550 सिटेशन II N257BW विमान क्रैश हो गया। विमान में 6 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयरपोर्ट लौट आया था, जिससे उड़ान के दौरान किसी संभावित समस्या का संकेत मिलता है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एफएए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null