विश्व

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 298 भारतीय छात्रों को बसों से लाया जा रहा

jantaserishta.com
5 March 2022 3:27 PM IST
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 298 भारतीय छात्रों को बसों से लाया जा रहा
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के खारकीव में पिसोचिन से 298 छात्रों को बसों के जरिए लाया जा रहा है. @IndiainUkraine ने ट्वीट करते हुए कहा कि छात्र रास्ते में हैं. जल्द ही आने की उम्मीद है. सभी सुरक्षा निर्देशों और सावधानियों का पालन करें.


यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने दावा किया है उन्होंने अब तक 10 हजार ट्रूपर्स, 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक को तबाह कर दिया है. यूक्रेनी सैनिकों ने रू को जवाब देते हुए शनिवार तक ये कार्रवाई की.
दोनेत्स्क के शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर की अवधि शुरू हो गई. यहां फिलहाल लोगों को निकाला जा रहा है. साथ ही इन शहरों में फूड और मेडिसिन पहुंचाई जा रही है, क्योंकि ये शहर युद्ध की वजह से पूरी तरह से कट गए थे.
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा कि रूस हर पल अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव कर रहा है. उसका उद्देश्य अधिकतम लोगों को क्षति पहुंचाना है. साथ ही कहा कि रूस की ओऱ से आवासीय क्षेत्रों में परमाणु हमले की भी धमकी दी जा रही हैं. ऐसे में उन्होंने मांग की है कि रूस पर अधिक से अधिक प्रतिबंध लगाए जाएं. साथ ही SWIFT से Sberbank से भी रूस को प्रतिबंधित किया जाए. तेल पर पाबंदी लगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story