विश्व

बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 29 लोगों की मौत

jantaserishta.com
6 July 2023 9:35 AM IST
बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 29 लोगों की मौत
x
मचा हड़कंप.
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी से आ रही एक बस ओक्साका राज्य में एक राजमार्ग पर पहाड़ी रास्‍ते पर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राज्य सरकार के सचिव जोस डी जीसस रोमेरो ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना बुधवार को मैग्डेलेना पेनास्को नगर पालिका में हुई, जब वाहन सड़क से उतरकर 10 मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो और तस्‍वीरों के अनुसार, अधिकारी और स्थानीय निवासी घायलों को बचाने और शवों को निकालने के लिए तेजी से आगे बढ़े।
दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए अभी जांच चल रही है। ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने बुधवार रात कहा, "पीड़ितों के परिवारों को उनके भयानक नुकसान से निपटने के लिए सभी सहायता प्रदान की जाएगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story