विश्व

तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का हुई शिकार, 19 लोगों की मौत, 32 लोग घायल

jantaserishta.com
27 Nov 2021 7:41 AM IST
तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का हुई शिकार, 19 लोगों की मौत, 32 लोग घायल
x

डेमो फोटो 

बड़ी खबर

सेंट्रल मेक्सिको में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. बस तीर्थयात्रियों से भरी थी और उन्हें लेकर एक धार्मिक स्थल पर जा रही थी. लेकिन, रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई है. राज्य के अधिकारियों का कहना है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और वह एक इमारत में जा टकराई.

बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें राज्य की राजधानी टोलुका के अस्पताल ले जाया गया है. असिस्टेंट स्टेट इंटीरियर सेक्रेटरी रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई. बस पश्चिमी राज्य मिचोआकन से चल्मा जा रही थी. यह ऐसा शहर है, जहां सदियों से रोमन कैथोलिक तीर्थयात्री आते रहे हैं.
12 दिसंबर, वर्जिन ऑफ ग्वाडालूप का दिन पास आ रहा है, ऐसे में कई मेक्सिकन लोग धार्मिक तीर्थयात्रा पर जाते हैं. इस दौरान वह अक्सर संकरी सड़कों पर चलते हैं, बाइकों से चलाते हैं या पुरानी बसों में यात्रा करते हैं. यहां दुर्घटनाएं आम हैं, कोई असामान्य नहीं हैं.
बता दें कि 1521 की विजय से पहले पूर्व-हिस्पैनिक समय में चल्मा एक पवित्र स्थल था। मानने वालों का कहना है कि स्पैनिशों के आने के बाद यहां एक गुफा में चमत्कारिक रूप से एक क्रॉस दिखाई दिया, जो एक एज़्टेक भगवान को समर्पित था, जिससे चल्मा एक ईसाई तीर्थ स्थल बन गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story