विश्व

बस नाले में गिरी, 20 लोगों की मौत

jantaserishta.com
3 May 2024 1:02 PM IST
बस नाले में गिरी, 20 लोगों की मौत
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के डायमेर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस बड़े नाले में गिर गई। इस हादसे में कम से 20 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे हुई। बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण ये हादसा हुआ।
बस रावलपिंडी से गिलगित की ओर जा रही थी। बस में 43 लोग सवार थे। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और संवेदना व्यक्त की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story