विश्व
अमेरिका में गरजा बुलडोजर, गोली चलाने वाले आरोपी का घर ढहाया
jantaserishta.com
18 Aug 2023 4:23 PM IST

x
DEMO PIC
टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में चार अधिकारियों पर फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर स्वाट टीम ने बुलडोजर चला दिया. घर पर बुलडोजर चलता देख आरोपी ने सरेंडर कर दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
बताया जा रहा है कि 34 साल के टेरान ग्रीन पर 24 घंटे में चार प्रवर्तन अधिकारियों पर फायरिंग कर घायल करने का आरोप है. आरोपी ने बुधवार को ट्रैफिक स्टाप पर हैरिस काउंटी शेरिफ के डिप्टी पर फायरिंग की थी. इसके बाद वह फरार हो गया था. इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सर्च अभियान चलाया और उसके घर तक पहुंची. जैसे ही अधिकारियों ने घर में घुसने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग कर दी. इसमें तीन अधिकारी घायल हुए.
टेरान छिपकर फायरिंग कर रहा था. ऐसे में उस पर जवाबी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी. कई घंटों तक पकड़ने की कोशिश में विफल होने के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का फैसला किया. जैसे ही स्वाट टीमों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू, उसने सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बुलडोजर के ऊपर बैठकर ही घर से बाहर निकला. गिरफ्तारी से पहले टेरान की सूचना देने पर 20 हजार डॉलर का इनाम भी रखा गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





