विश्व

एक दिन के अंदर कई बार संबंध बनाए...बिजनेसवुमन पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
11 July 2022 1:40 PM IST
एक दिन के अंदर कई बार संबंध बनाए...बिजनेसवुमन पर लगा ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 45 साल की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिजनेसवुमन पर 14 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक महिला ने बच्चे के साथ 24 घंटे के अंदर कई बार संबंध बनाए थे.

मामला ऑस्ट्रेलिया का है. महिला का नाम सवान्ना डेस्ली है. उन्होंने पिछले साल इस घटना को अंजाम दिया था. सिडनी के वेवर्ली कोर्ट ने मामले पर सुनवाई चल रही है.
बता दें कि इंस्टाग्राम पर डेस्ली की अच्छी फैन फॉलोइंग है. उन्हें 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. कोर्ट को पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान डेस्ली बहुत ज्यादा नशे में थीं. पुलिस ने दावा किया है कि लीगल फोन टैप के दौरान डिटॉक्स बिजनेस Smart Cleanse की फॉउंडर डेस्ली ने पीड़ित को किस करने की बात कबूल की है.
बातचीत के दौरान, शिकायतकर्ता डेनियल रिचर्डसन ने कहा- डेस्ली ने नाबालिग को कम से कम किस करने की बात मान ली है. हालांकि, डेस्ली ने दावा किया है कि घटना को लेकर ज्यादा कुछ याद नहीं है.
डेस्ली 27 जून 2021 को गिरफ्तारी के बाद से ही कस्टडी में हैं. वहीं, इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताती आ रही हैं. उनके वकील पियरे डी डसेल ने कहा कि उनके क्लाइंट के खिलाफ 'मनगढ़ंत' आरोप लगाए गए हैं. वकील ने कहा कि डेस्ली अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को गलत मानती हैं.
इधर, मजिस्ट्रेट ने डेस्ली को बेल देने से इनकार कर दिया है. जज ने कहा कि उन पर लगे आरोप 'काफी परेशान करने वाला' है. अब डेस्ली 23 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई तक कस्टडी में ही रहेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story