जरा हटके

भाई वाह! किस्मत हो तो ऐसी...फ्लाइट में अकेले पैसेंजर ने लिया मजा

jantaserishta.com
15 March 2025 1:34 PM IST
भाई वाह! किस्मत हो तो ऐसी...फ्लाइट में अकेले पैसेंजर ने लिया मजा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोचिए, आप एक ऐसी फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, जहां सिर्फ आप अकेले हों. न कोई सीट को लेकर झगड़ा, न ही भीड़भाड़. फ्लाइट की एयर होस्टेस सिर्फ आपकी सेवा में लगी हो. भले ही यह किसी सपने जैसा लगे, लेकिन एक वीडियो में एक यात्री के अनोखे अनुभव का वीडियो वायरल हो रहा है.
एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फ्लाइट में अकेले सफर करता दिख रहा है. आसपास की सारी सीटें खाली हैं, और फ्लाइट में सिर्फ एयर होस्टेस और वह पैसेंजर नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह फ्लाइट हजारों किलोमीटर आसमान की ऊंचाइयों पर है, और यात्री उसमें बिल्कुल तन्हा सफर कर रहा है.
दिलचस्प बात ये है कि फ्लाइट क्रू ने अपनी सभी अनाउंसमेंट्स की, भले ही प्लेन में सिर्फ एक ही यात्री था! वीडियो पर लिखा था कि मैं फ्लाइट में अकेला पैसेंजर था, क्रू ने मुझसे पूछा- जल्दी टेकऑफ करना है?
इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, कुछ ने इसे अपनी ड्रीम फ्लाइट करार दिया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है. एक यूजर ने AI से पूछा, तो जवाब मिला कि कई बार एयरलाइंस को प्लेन को अगले गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उड़ान भरनी पड़ती है, भले ही उसमें यात्री न हों. इसे 'घोस्ट फ्लाइट' भी कहा जाता है.
एक यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी फ्लाइट में अकेले होने के बाद भी ये अपनी सीट पर बैठा रहा? मैं तो सीधे कॉकपिट में जा बैठता! वहीं, एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सबसे मजेदार बात ये है कि क्रू नियमों के मुताबिक एनाउंसमेंट करता रहा, जबकि सुनने वाला सिर्फ एक ही इंसान था!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story