विश्व
UK Election Results: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मानी हार, लेबर पार्टी भारी जीत की ओर
jantaserishta.com
5 July 2024 10:32 AM IST

x
लंदन: कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी के कीर स्टारमर के सामने आम चुनाव में अपनी हार मान ली है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनके और उनकी पार्टी के लिए एक 'कठिन रात' रही है।
हालांकि ऋषि सुनक रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन सीट से चुनाव जीत गए हैं। ऋषि सुनक ने भावुक होते हुए कहा, "इस कठिन रात में, मैं रिचमंड और नॉर्थलेरटन निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में जीत हासिल की है। मैंने सर कीर स्टारमर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है।"
उन्होंने कहा, "आज, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सभी पक्षों की सद्भावना के साथ सत्ता बदल जाएगी। यह ऐसी चीज है जिससे हमें अपने देश की स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास होना चाहिए। ब्रिटिश लोगों ने आज रात एक गंभीर फैसला सुनाया है। सीखने के लिए बहुत कुछ है और मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।"
इस बीच, कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर है। अगले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार स्टारमर ने शुक्रवार को घोषणा की कि यूनाइटेड किंगडम (यूके) बदलाव के लिए तैयार है। ओपिनियन और एग्जिट पोल, दोनों में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत का अनुमान जताया गया था, जो सही साबित हुआ है। इसके साथ ही ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल का शासन भी खत्म हो गया है।
Tagsलेबर पार्टीब्रिटेनब्रिटेन प्रधानमंत्रीऋषि सुनकLabor PartyBritainBritish Prime MinisterRishi Sunak
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





