
x
बीजिंग: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
वांग यी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री स्टार्मर को चीनी नेताओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के अंत में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर के बीच सफल बैठक ने चीन-ब्रिटिश संबंधों में सुधार और विकास की प्रक्रिया शुरू की। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, हाल ही में चीन-ब्रिटिश वित्तीय वार्ता ने फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं। विभिन्न स्तरों पर आदान-प्रदान की बहाली ने दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग की विशाल संभावना को प्रदर्शित किया है। इससे यह भी पूरी तरह साबित होता है कि चीन के प्रति लेबर सरकार की तर्कसंगत और व्यावहारिक नीति देश और लोगों के हितों के अनुरूप है और समय की प्रवृत्ति के अनुरूप है।
वांग यी के अनुसार चीन ब्रिटेन के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करने, द्विपक्षीय संबंधों के स्थिरीकरण और सुधार की प्रवृत्ति को मजबूत करने, बुनियादी ढांचे, आर्थिक और व्यापारिक निवेश तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहराने और विस्तारित करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





