विश्व

ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री Mark Carney को दी बधाई

Riyaz Ansari
30 April 2025 12:38 AM IST
ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री Mark Carney को दी बधाई
x

London लंदन: ब्रिटेन के PM कीर स्टारमर ने कनाडा के चुनाव में मार्क कार्नी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में कार्नी के नेतृत्व का स्वागत करते हैं और रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग जारी रहने की उम्मीद है।

स्टारमर ने मंगलवार को दिए अपने बयान में कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपके नेतृत्व का स्वागत करता हूं और जानता हूं कि हम रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहेंगे।"मार्क कार्नी की यह जीत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक सहयोग की दिशा में एक नया अवसर मानी जा रही है, खासकर ब्रिटेन और कनाडा जैसे करीबी साझेदार देशों के लिए

Next Story
null