
x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपने दामाद पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में आठ साल से अधिक समय की जेल की सजा सुनाई गई है। बमिर्ंघम लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, भजन सिंह, जो अपनी बेटी, अपने दो बच्चों और दामाद के साथ हैंड्सवर्थ के कॉर्नवॉल रोड स्थित अपने घर में रहते थे, ने उसकी गर्दन पर हथियार से वार किया।
बमिर्ंघम क्राउन कोर्ट को बताया गया कि आरोपी भजन सिंह ने शराब के नशे में पिछले साल अप्रैल में अपने 30 वर्षीय दामाद पर हमला किया था।
अदालत को बताया गया कि सिंह उसी कारखाने में काम करता है जहां उसका दामाद काम करता है और उनके बीच कभी कोई समस्या नहीं रही।
अभियोजक एलेक्स वारेन ने कहा कि शुरुआत में पीड़ित ने अपनी गर्दन के पिछले हिस्से में मामूली चोट महसूस की, लेकिन उसे बाद में पता चला कि आरोपी ने उसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया है।
ऐसे में पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए अपना बायां हाथ ऊपर कर दिया, जिसके चलते उसकी बाईं हथेली पर भी चोट लग गई और खून बहने लगा।
अदालत ने कहा कि हमले में पीड़ित की मिडिल फिंगर पर गहरा घाव हो गया, जिसके चलते दो सर्जरी की गई।
हमले से बचने के लिए पीड़ित एक पड़ोसी के घर भाग गया, जिसने सिंह को बचाने के लिए शोर मचाया।
न्यायाधीश सारा बकिंघम ने कहा कि हमले का एक संभावित मकसद हाल ही में प्रतिवादी द्वारा भारत में की गई विस्तारित यात्रा थी। वह अनिच्छा से यूके लौट आया था और क्रोधित था।
न्यायाधीश ने कहा कि जब पीड़ित पर पीछे से हमला किया गया तो वह पूरी तरह से बेखबर था।
बकिंघम ने कहा, मैंने पीड़ित के खून से सने हथियार (मीट क्लीवर) की तस्वीरें देखी हैं। हमला इतना जोरदार था कि घटना के दौरान लकड़ी का हैंडल टूट गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





