विश्व

रूस जंग अपडेट्स: युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन पहुंचे कीव, सड़कों पर घूमते दिखे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 April 2022 9:09 AM IST
रूस जंग अपडेट्स: युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन पहुंचे कीव, सड़कों पर घूमते दिखे, देखें वीडियो
x

कीव: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अचानक रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन पहुंच गए। अपनी इस औचक यात्रा के दौरान वह कीव की सड़कों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ घूमते हुए दिखे। यूक्रेन की सरकार द्वारा शेयर किए गए दो मिनट से अधिक लंबे वीडियो में दोनों नेताओं को स्नाइपर्स और अन्य सुरक्षा के बीच सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। कीव के मुख्य क्रेशचैटिक सड़क से मैदान स्क्वायर जाते समय दोनों राहगीरों का अभिवादन करते हैं।

राहगीरों में से एक यूक्रेन की राजधानी में ब्रिटिश नेता को देखकर भावुक दिखाई दे रहा था। उसने कहा, "हमें आपकी ज़रूरत है।" जॉनसन ने भी उसका जवाब दिया। ब्रिटिश पीएम बोले, "आपसे मिलकर अच्छा लगा। हमें मदद करने का सौभाग्य मिला है। आपके पास एक अच्छे राष्ट्रपति मिस्टर ज़ेलेंस्की हैं।"
24 फरवरी को रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद से किसी जी-7 नेता की यह पहली यात्रा थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 120 बख्तरबंद वाहनों और नई एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम का वादा किया है। उन्होंने विश्व बैंक के ऋण में अतिरिक्त 500 मिलियन डॉलर की भी पुष्टि की है। इससे यूके की कुल ऋण गारंटी एक अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
आपको बता दें कि इस रूसी आक्रमण से लाखों यूक्रेनियन विस्थापित हो गए हैं। बेहतर सैन्य शक्ति होने के बावजूद रूस को यूक्रेन पर कब्जा करने और ज़ेलेंस्की सरकार को उखाड़ फेंकने के अपने प्रयास में बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हाल ही में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अपने अब तक के सबसे निराशाजनक आकलन में नुकसान स्वीकार किया।
जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन ने रूसी सेना को कीव के द्वार से धक्का देकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ज़ेलेंस्की के दृढ़ नेतृत्व और अजेय वीरता और यूक्रेनी लोगों के साहस को रूस के मंसबूबों को विफल करने के लिए श्रेय दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story