विश्व

ब्रिटेन के PM की विदाई, कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
22 Jun 2026 2:18 PM IST
ब्रिटेन के PM की विदाई, कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. सत्ताधारी लेबर पार्टी के करीब सौ से अधिक सांसदों की नाराजगी के बाद किएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी. ऐसी चर्चा पिछले कुछ दिनों से आम थी कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं. अब स्टार्मर ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. किएर स्टार्मर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया.

किएर स्टार्मर ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ देंगे. स्टार्मर ने साथ ही यह भी कहा कि हम नए प्रधानमंत्री को पूरा सहयोग और समर्थन देते रहेंगे. कीएस स्टार्मर के इस्तीफे का ऐलान करने के साथ ही अब यह तय हो गया है आने वाले संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story