विश्व

ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने मौजूदा हालात पर जताई चिंता, इस कारण बढ़ सकता है विश्व युद्ध का खतरा

Gulabi
8 Nov 2020 9:45 AM GMT
ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने मौजूदा हालात पर जताई चिंता, इस कारण बढ़ सकता है विश्व युद्ध का खतरा
x
ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने विश्व के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए विश्व युद्ध के खतरे के प्रति आगाह किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने विश्व के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए विश्व युद्ध के खतरे के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था के संकट ने इस तरह की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। प्रतिस्पद्र्धा के दौर में क्षेत्रीय तनाव भी ऐसी परिस्थितियों का माहौल पैदा कर रहे हैं। ब्रिटेन के सेना प्रमुख निक कार्टर ने युद्ध में मारे गए लोगों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्रीय विवाद तेजी से बढ़े हैं और निर्णय लेने में की गई गलतियों से विश्व में कई स्थानों पर तनाव बढ़ा है। वैश्विक प्रतिस्पद्र्धा एक निश्चित प्रक्रिया है और इससे भी अनिश्चितता और चिंता का माहौल बन रहा है।

वैश्विक अनिश्चितता से बढ़ सकता है विश्व युद्ध का खतरा

ब्रिटेन के सेना प्रमुख ने कहा कि ये वास्तविक कारण ही एक और विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर रहे हैं। युद्ध की आशंका को टालने के लिए हमें पिछले युद्धों में हुई जनहानि और लिए गए निर्णयों में गलतियों को समझना होगा। ये गलतियां दोहराई जा सकती हैं। पिछले जो भी युद्ध हुए उनकी विभीषिका को अगर हम भूलते हैं तो इससे युद्ध के खतरे बढ़ जाते हैं।

गलत निर्णयों के कारण बनी युद्ध की स्थिति

निक कार्टर ने कहा कि इतिहास कभी अपने को खुद नहीं दोहरा सकता, लेकिन यह एक प्रक्रिया है। यदि आप पिछले दो विश्व युद्धों से पूर्व की परिस्थितियों को देखेंगे तो पाएंगे कि उस समय किए गए गलत निर्णयों के कारण ही आगे युद्ध की स्थिति बनीं। हमको ये उम्मीद करनी चाहिए कि उस तरह की परिस्थितियां फिर न बनें।

Next Story