विश्व

ब्रिटेन विदेशी यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों में दे सकता है ढील, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन

Rounak Dey
25 Jun 2021 1:59 AM GMT
ब्रिटेन विदेशी यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों में दे सकता है ढील, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन
x
लेकिन यह मुश्किल वक्त है, हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

कोरोना महामारी के कारण ब्रिटेन में विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को यात्राओं में ढील के संकेत दिए हैं। हालांकि, यह छूट उनके लिए होगी जिन्होंने कोरोना के खिलाफ पूरी खुराक ले ली है। दरअसल, ब्रिटेन लोगों को फिर से विदेश में छुट्टियां मनाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।

विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बुधवार को पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की। गौरतलब है कि ब्रिटेन दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण अभियान चला रहा है मगर उसने अब तक विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। परिवहन सचिव ग्रांट शैप्स क्वारंटीन मुक्त जगहों के लिए ग्रीन सूची जारी कर सकते हैं।
फिलहाल ब्रिटेन की ग्रीन सूची में 11 स्थान हैं। इस सूची में माल्टा और पुर्तगाल के द्वीप को भी शामिल किया जा सकता है। लेकिन बड़े पैमाने पर इसमें छूट का यूरोपीय देशों में विरोध हो सकता है। यूरोपीय संघ में क्वारंटीन और जांच के नियम बहुत सख्त हैं।
परिवहन सचिव ने यात्राओं को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि हम उस स्थिति में वापस आ जाएं, जहां हम उन लोगों का समर्थन कर सकें जो यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन यह मुश्किल वक्त है, हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

Next Story