विश्व

Britain: भारतीय मूल की हुमैरा गरासिया ने रचा इतिहास, लंदन में बनीं सबसे कम उम्र की स्पीकर

Rounak Dey
23 July 2022 11:18 AM GMT
Britain: भारतीय मूल की हुमैरा गरासिया ने रचा इतिहास, लंदन में बनीं सबसे कम उम्र की स्पीकर
x
भारतीय मूल की Humaira Garasia ने लंदन बरो ऑफ हैकनी की सबसे कम उम्र की स्पीकरबन इतिहास रच दिया है

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इन दिनों ब्रिटेन के पीएम की रेस में आगे रहने के कारण चर्चा में हैं। इस बीच भारतीय मूल की हुमैरा गरासिया ने ब्रिटेन में इतिहास रच दिया है। वो लंदन बरो ऑफ हैकनी की सबसे कम उम्र की स्पीकर बन गई हैं। इस उपलब्धि पर हुमैरा गरासिया ने खुशी जाहिर की है। हुमैरा गरासिया ने कहा कि 'मैं पूरे ब्रिटेन में भारतीय मूल की लंदन बरो ऑफ हैकनी की सबसे कम उम्र की स्पीकर/सिविक मेयर हूं।'

केवल 21 साल की उम्र में बनी थीं पार्षद
हुमैरा गरासिया ने कहा कि 'मैं वर्ष 2018 में 21 साल की उम्र में Hackney की पार्षद बनी थी और मैंने अपना 4 साल का कार्यकाल भी पूरा किया था। उस समय भी मैं पार्षद के रूप में निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की सबसे कम उम्र की नेता थी। इसके बाद मई 2022 में मुझे फिर से पार्षद के रूप में चुनवा गया था।'
खुद भारतीय मूल की गुजराती मानती हैं
बता दें कि हुमैरा गरासिया का परिवार मूल रूप से गुजरात वलसाड से है। जब वो छोटी थीं तभी उनके पिता ब्रिटेन चले गए थे। गरासिया भी खुद को भारतीय मूल की एक गुजराती मानती हैं। खुद उन्होंने बताया कि उनका परिवार हर साल वलसाड आता है। गरासिया ने लंदन विश्वविद्यालय पॉलिटिक्स में BA किया है। उनके पिता वलसाड से हैं और उनकी माता भरूच से हैं। केवल 15 वर्ष की उम्र में ही वो सक्रिय राजनीति में आई थीं और कुछ ही वर्षों में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
Next Story