विश्व

दुल्हन की मौत, शादी में हुआ ये...मचा कोहराम

jantaserishta.com
19 July 2022 12:05 PM IST
दुल्हन की मौत, शादी में हुआ ये...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक


नई दिल्ली: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने एक दुल्हन की जान ले ली. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का ही कजन था.

मामला इरान का है. 24 साल की महवाश लेघई की शादी संपन्न होते ही एक पुरुष गेस्ट ने इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. बता दें कि ईरान में हर्ष फायरिंग करना गैरकानूनी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बदकिस्मती से हर्ष फायरिंग के दौरान राइफल बुरी तरह से बैक फायर कर गया. आरोप है कि जश्न मनाने के लिए बिना लाइसेंस वाली शिकारी राइफल का इस्तेमाल किया गया था. इसकी पहली गोली से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दूसरी गोली दुल्हन की खोपड़ी के आर पार हो गई. इस दौरान दो और पुरुष मेहमान घायल हो गए.
यह शादी ईरान के शिराज शहर के साउथ में हो रहा था. घटना को लेकर न्यूजफ्लैश से बातचीत में पुलिस प्रवक्ता कर्नल मेहदी जोकर ने कहा- फिरोजाबाद शहर के एक वेडिंग हॉल से हमें एक इमरजेंसी कॉल मिला था. इसके तुरंत बाद हमने ऑफिसर्स को वहां भेज दिया था.
गोली लगने के बाद दुल्हन को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई थीं और फिर बाद में उनकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना के दौरान घायल हुए दो पुरुषों की किस्मत अच्छी थी. वे दोनों बच गए.
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद गोली चलाने वाला दुल्हन का कजन हथियार के साथ मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने थोड़े समय में ही उसे पकड़ लिया.
पुलिस प्रवक्ता कर्नल मेहदी ने कहा- शादी समारोह के दौरान शूटिंग बैन है. इस नियम को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ हम सख्त एक्शन लेंगे.
बता दें कि लेघई एक सोशल वर्कर थीं, जो कि ड्रग एडिक्टेड लोगों को उनकी लत छुड़वाने में मदद करती थीं. लेघई की मौत के बाद उनकी फैमिली ने उनके ऑर्गन्स को तीन लोगों को डोनेट कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story