ब्रेकिंग वीडियो: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हो सकता है ब्लास्ट

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बड़ी खबर दी है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुआं उठता दिखाई दे रहा है. रूस ने यूक्रेन के एनरहोदर शहर पर हमला किया है. यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast के उत्तर-पश्चिमी भाग में एनरहोदर एक शहर और नगरपालिका है. Enerhodar, Nikopol और Chervonohryhorivka के सामने, Kakhovka जलाशय के पास नीपर नदी के बाएं किनारे पर स्थित है. बता दें कि यूक्रेन में Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 6 रिएक्टर हैं, जो पूरे यूरोप में सबसे बड़ा और पृथ्वी पर 9वां सबसे बड़ा रिएक्टर माना जाता है.
यूक्रेन के विदेश मंत्री का कहना है कि अगर हमला नहीं रोका गया तो Chernobyl से 10 गुना बड़े हादसे का खतरा है. हालांकि, न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रवक्ता Andrey Tuz ने कहा है कि फिलहाल तक रेडिएशन फैलने का कोई खतरा नहीं है.
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने का आह्वान किया. कुलेबा ने ट्वीट किया, "अगर यह उड़ा, तो यह चोरनोबिल से 10 गुना बड़ा ब्लास्ट होगा! रूसियों को तुरंत आग बंद करनी चाहिए."
#WATCH यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया परमाणु संयंत्र का एक वीडियो ट्वीट किया। pic.twitter.com/Faiks3oN4M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2022
❗️❗️Judging by the video from the scene, an administrative building is on fire at the #Zaporizhzhia NPP as a result of shelling. However, the reactors are very close to the shelling site. The shelling continues. pic.twitter.com/CCZiKgclIw
— NEXTA (@nexta_tv) March 4, 2022





