
x
Washington वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि वे चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने साथ ही अधिकांश देशों को बड़ी राहत भी दी है। ट्रंप ने कहा कि वे अधिकतर देशों पर टैरिफ को 90 दिनों के लिए वापस ले रहे हैं। शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच ट्रंप ने यह फैसला लिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद यूएस मार्केट में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, 'चीन ने विश्व के बाजारों के प्रति जो अनादर दिखाया है, उसके आधार पर, मैं तत्काल प्रभाव से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर रहा हूं। उम्मीद है कि निकट भविष्य में चीन यह महसूस करेगा कि अमेरिका और अन्य देशों को लूटने के दिन अब सस्टेनेबल और एक्सेप्टेबल नहीं हैं। इसके विपरीत, इस तथ्य के आधार पर कि 75 से अधिक देशों ने व्यापार, व्यापार बाधाओं, शुल्कों, मुद्रा हेरफेर और गैर-मौद्रिक शुल्कों से संबंधित विषयों पर बातचीत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधियों, जिसमें वाणिज्य विभाग, ट्रेजरी और यूएसटीआर शामिल हैं, को बुलाया है और इन देशों ने मेरे सुझाव पर, संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ किसी भी तरह से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है, मैंने टैरिफ पर 90 दिनों के लिए विराम लगाने का फैसला लिया है। साथ ही इस अवधि के दौरान 10% का काफी कम रेसिप्रोकल टैरिफ अधिकृत किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'
Tagsचीन पर लगेगा 125% टैरिफट्रंप125% tariff will be imposed on ChinaTrumpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





