विश्व

ब्राजील का सबसे बड़ा बंदरगाह फुटबॉलर पेले के नाम पर रखा जाएगा

Teja
31 Dec 2022 10:45 AM GMT
ब्राजील का सबसे बड़ा बंदरगाह फुटबॉलर पेले के नाम पर रखा जाएगा
x

ब्यूनस आयर्स, ब्राजील के सैंटोस शहर में स्थित सबसे बड़े बंदरगाह का नाम तीन बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन पेले के नाम पर रखा जाएगा। ब्राज़ील के समाचार पोर्टल जी1 ने सैंटोस के पूर्व-मेयर पाउलो एलेसेंड्री बारबोसा के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनिया में फुटबॉल के जादूगर या फिर बेताज बादशाह पेल ने 82 साल की उम्र में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्राजील के मीडिया ने एक अस्पताल का हवाला देते हुए बताया कि पेले का कोलन कैंसर का इलाज था। पेले के अधिकतर अंगाें के काम नहीं करने से उनकी मौत हो गई थी।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेले के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की। पेले को सितंबर 2021 को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष उन्हें ट्यूमर और मूत्राश्य के संक्रमण के इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत 30 नवंबर, 2022 को पेले को दिल से संबंधित परेशानी और शरीर में सूजन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। पेले को कीमोथेरेपी देने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ था।





{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story