विश्व

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो आंत संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में हुए भर्ती, देखे PHOTO

Neha Dani
4 Jan 2022 5:29 AM GMT
ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो आंत संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में हुए भर्ती, देखे PHOTO
x
गंभीर रूप से हिचकी आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को सोमवार तड़के जांच के लिए साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पेट में परेशानी की शिकायत की थी। यह जानकारी सरकार ने एक बयान में दी है। राष्ट्रपति को विला नोवा स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बोल्सोनारो की आंतों में परेशानी है और वह स्थिर हालत में हैं। सरकार के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ठीक हैं और अधिक जानकारी बाद में मुहैया कराई जाएगी।

बोल्सोनारो ने ट्विटर पर अपना एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संभवत: एक ऑपरेशन के लिए और जांच की जाएगी। 66 साल के बोल्सोनारो के पेट में 2018 में एक राजनीतिक रैली के दौरान चाकू घोंपा गया था। इसके बाद उनके कई ऑपरेशन हुए हैं। उस वक्त राष्ट्रपति का इलाज डॉ एंतोनियो लुइज़ मैसेडो ने किया था।
इलाज के लिए बहमास गए डॉक्टर को वापस बुलाया गया


टेलीविजन नेटवर्क 'ग्लोबो' ने बताया है कि मैसेडो छुट्टी मनाने के लिए बहामास गए हुए हैं और बोल्सोनारो को देखने के वास्ते ब्राजील लौटने के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई में गंभीर रूप से हिचकी आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Next Story