विश्व

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले अस्पताल में भर्ती , हालत गंभीर

Teja
22 Dec 2022 11:16 AM GMT
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले अस्पताल में भर्ती ,  हालत गंभीर
x
साओ पाउलो । अस्पताल में भर्ती महान फुटबॉलर पेले की हालत बिगड़ रही है। अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार पेले का कैंसर बढ़ गया है। पेले पिछले कुछ समय से सांस की परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने हालांकि ये नहीं बताया है कि पेले की सांस संबंधी दिक्कत अब कैसी है। यह भी कहा जा जा रहा है कि कोविड-19 के कारण ही उनकी सांस की परेशानी बढ़ गयी थी।
पेले पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित हैं। इसी कारण सितंबर 2021 में उनकी आंत के ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी भी की गयी थी। अस्पताल ने अभी ये नहीं बताया है कि उनके अन्य अंगों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ा है। पेले की बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा कि यह महान फुटबॉलर क्रिसमस के दौरान अस्पताल में रहेगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा 'हमने चिकित्सकों के साथ मिलकर फैसला किया है कि उन्हें अस्पताल में ही रखना ठीक रहेगा।



{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story