विश्व
ब्राजील में कम आय वाले परिवारों के लिए आवास कार्यक्रम फिर से शुरू
jantaserishta.com
15 Feb 2023 11:44 AM IST

x
ब्रासीलिया (आईएएनएस)| ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मंगलवार को पूर्वोत्तर शहर सैंटो अमारो में कम आय वाले परिवारों को 684 घर सौंपे। उन्होंने आवास कार्यक्रम 'माई हाउस, माई लाइफ' को फिर से शुरू किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार 2009 में राष्ट्रपति के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान 'माई हाउस, माई लाइफ' कार्यक्रम को लॉन्च किया गया था। कार्यक्रम का लक्ष्य 2026 तक कम आय वाले परिवारों को 2 मिलियन घर देना है।
सैंटो अमारो, बाहिया राज्य में समारोह के दौरान, लूला ने कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देश भर में 5,000 से अधिक घरों पर निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के लिए अधिकृत किया।
मंगलवार को अलग-अलग शहरों में कुल 2,745 घरों को लेकर आबंटन की तैयारी की गई।
अगले सप्ताह ब्राजील के कार्निवल समारोह के बाद सरकार से एक और कार्यक्रम, 'वॉटर फॉर ऑल' को फिर से शुरू करने की उम्मीद है, ताकि पानी की कमी वाले क्षेत्रों में हौदों का निर्माण किया जा सके।
Tagsब्राजीलआवास कार्यक्रमआवासराष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वालुइज इनासियो लूला डा सिल्वाBrazilHousing ProgramHousingPresident Luiz Inacio Lula da SilvaLuiz Inacio Lula da Silva
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





