विश्व

जेल में दंगा, 5 कैदियों की मौत के बाद हड़कंप

jantaserishta.com
28 July 2023 12:24 PM IST
जेल में दंगा, 5 कैदियों की मौत के बाद हड़कंप
x
ब्रासीलिया: ब्राज़ीलियाई राज्य ऍक्रे की एक जेल में दिन भर चले दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ऍक्रे स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ जस्टिस एंड पब्लिक सिक्योरिटी के हवाले से देर रात बताया, ''रियो ब्रैंको शहर की एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में बुधवार सुबह दंगा भड़क गया। यह दंगा उस समय भड़का जब 13 कैदियों ने भागने की कोशिश की और जेल गार्डों ने जेल के बाहर उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद कैदियों ने दो गार्डों को बंधक बना लिया। एक गार्ड भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने पकड़ रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने दंगा शांत कर दिया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने जेल के अंदर से 15 हथियार बरामद किए और जांच की जा रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई। 15 साल पहले निर्मित, अधिकतम सुरक्षा वाली एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में 99 कैदी हैं, जो सभी आपराधिक संगठनों के नेता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story