विश्व

बॉयफ्रेंड की फिटनेस महिला के लिए बनी मुसीबत, SEX के बाद 3 बार जाना पड़ा अस्पताल, खुद खोला राज

jantaserishta.com
19 May 2021 4:14 PM IST
बॉयफ्रेंड की फिटनेस महिला के लिए बनी मुसीबत, SEX के बाद 3 बार जाना पड़ा अस्पताल, खुद खोला राज
x
दोनों ने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया था.

ब्रिटेन की मॉडल और रियैल्टी टीवी स्टार ट्रेसी किस ने खुलासा किया है कि वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस के दौरान अस्पताल तक पहुंच गई थीं. ट्रेसी की अपने बॉयफ्रेंड मार्क से रियैल्टी टीवी शो नेकेड एट्रेक्शन पर मुलाकात हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया था.

बता दें कि ट्रेसी एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. ट्रेसी कुछ साल पहले इस एडल्ट रियैल्टी शो में नजर आई थीं. उन्होंने हाल ही में फैब्युल्स नाम की वेबसाइट से बातचीत में अपनी लाइफ के बारे में बात की. ट्रेसी ने कहा- मेरे बॉयफ्रेंड की फिटनेस बहुत जबरदस्त है और उसकी यही खासियत मेरे लिए मुसीबत बन गई थी.
उन्होंने कहा कि हमारी पर्सनल लाइफ में काफी एडवेंचर था. हमारी केमिस्ट्री इतनी हॉट थी कि मुझे दो-तीन बार अस्पताल तक जाना पड़ा था लेकिन आखिरकार हमें एक साल बाद ब्रेकअप करना पड़ा. दरअसल लंदन और मिडलस्बर्ग के बीच काफी ज्यादा अंतर है और मैं अपने बच्चों के चलते बहुत ज्यादा ट्रैवल नहीं कर सकती थी.
ट्रेसी ने कहा कि मुझे मार्क से कोई शिकायत नहीं है. हम दोनों ही बेहद एडवेंचर करने वाले लोग हैं. मार्क मिस्टर यूनिवर्स भी बन गया है. मुझे लगता है कि मेरी और मार्क की जोड़ी के कुछ किस्से ऐसे हैं जो मैं पब्लिक में नहीं बता सकती हूं. इसके अलावा कुछ ऐसे किस्से भी हैं जिन पर फिल्म भी बनाई जा सकती है.
उन्होंने कहा कि मेरी फिटनेस इस बात का सबूत है कि मां बनने के बाद भी आपकी जिंदगी थम नहीं जाती है और आप लगातार अपने आपको पॉजिटिव रखते हुए आगे बढ़ सकते हैं. मुझे लगता है कि फिटनेस के चलते मेरी लाइफ में काफी बदलाव आया है और मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो 30 की उम्र के बाद लाइफ को लेकर धीमे पड़ जाते हैं.
ट्रेसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल है जहां वे अपनी फिटनेस, सर्जरी और लाइफ से जुड़ी कई सारी अपडेट्स अपने फैंस को देती रहती हैं. इसके अलावा वे इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार ग्रो कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story