विश्व

OMG! सदमे में लड़का, होटल में लड़की ने किया कुछ ऐसा...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Sept 2022 3:57 PM IST
OMG! सदमे में लड़का, होटल में लड़की ने किया कुछ ऐसा...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक लड़के की ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से दोस्ती हुई. कुछ दिन चैट करने के बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया. लेकिन पहली ही मुलाकात में लड़के को तगड़ा झटका लगा. लड़की ने उसे लाखों रुपये का चूना लगा दिया. लड़के की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के लॉस वेगास का है. जहां 30 साल की रीगन पार्कर को बीते बुधवार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. रीगन के पुरुष दोस्त मिआ ने उस पर धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस केस किया था.
दरअसल, कुछ दिन पहले मिआ की रीगन से दोस्ती हुई थी. दोनों ऑनलाइन मिले थे. हाल जी में वो आमने-सामने मिलने के लिए लॉस वेगास के एक लग्जरी होटल पहुंचे. यहां उन्होंने साथ ड्रिंक की और डिनर करने के बाद होटल के कमरे में सो गए.
लेकिन जब सुबह मिआ नींद से जगे तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि रीगन उनकी रोलेक्स घड़ी और 3 लाख रुपये से अधिक कैश लेकर रफूचक्कर हो गई थी. रीगन ने अपना फोन भी बंद कर लिया था. हैरान, परेशान मिआ ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में शिकायत दर्ज कराई. मिआ ने बताया कि रीगन ने उसे 20 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है.
जिसके बाद पुलिस ने रीगन की तलाश शुरू की और बीते बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर चोरी का मामला दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि रीगन पर धोखाधड़ी समेत अलग-अलग 8 अन्य मामले पहले से ही दर्ज हैं.
फिलहाल उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है. हालांकि, अक्टूबर में फिर से उसे कोर्ट में पेश होना है. सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story