विश्व

पूरा गांव ही खरीद लिया...चर्चा में ये कपल

jantaserishta.com
26 July 2022 12:10 PM IST
पूरा गांव ही खरीद लिया...चर्चा में ये कपल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्‍ली: एक कपल को ब्रिटेन में प्रॉपर्टी खरीदने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही थी, अब इस कपल ने दूसरे देश में जाकर एक छोटा सा गांव खरीद लिया है. हालांकि, 'गांव' खरीदने के लिए इस कपल को सिर्फ 22 लाख रुपए खर्च करने पड़े. इससे पहले ये दोनों लोग वैन में रह रहे थे.

पॉल मैपली और यिप वार्ड, दोनों की उम्र 48 साल है. दोनों समलैंगिंक कपल हैं. पहले कपल टनब्रिज वेल्‍स, केंट (ब्रिटेन) में रह रहा था. अब कपल ने ला बुसलायर, इन नॉर्मेंडी (फ्रांस) में गांव खरीदा है.
कपल ने जो गांव खरीदा है, उसमें 6 कॉटेज और 2 मंजिला एक वर्कशॉप है. इसके अलावा घोड़ों को रखने की जगह, कुआं, साइडर प्रेस भी मौजूद है. वहीं खलिहान भी मौजूद है.
पॉल मैपली और यिप वार्ड ने बताया कि उन्‍होंने अपना गृह देश छोड़ा और दूसरे देश में घर बनाने का फैसला किया. दोनों ही लोग पेशे से माली हैं.
यिप ने बताया, 2021 में जिस इलाके में वो रह रहे थे. वहां रहने के लिए एक छोटी सी जगह खरीदने के लिए 2 करोड़ 88 लाख रुपए (3 लाख पाउंड) खर्च करना पड़ता. लेकिन दूसरे देश में काफी कम दाम में गांव मिल गया.
दोनों ही लोग इससे पहले अपने दोस्‍त के वैन में रहते थे. पॉल मैपली और यिप वार्ड ने बताया कि ला बुसलायर के बारे में उन्‍हें दोस्त से जानकारी मिली थी.
पॉल के मुताबिक, शुरुआत में उनके पास पैसों की भी कमी थी. लेकिन पैसों की दिक्‍कत के बावजूद यहां आकर उन्‍हें ठीक लग रहा है. गांव में आकर काफी आरामदायक लग रहा है. कपल की योजना है कि इस गांव को आधुनिक सुविधाओं वाला हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाया जाए. पड़ोस के गांव में जो लोग रहते हैं, उनसे भी अब उनकी अच्‍छी जान-पहचान हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story