विश्व
अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले बोरिस जॉनसन ने की ट्रंप की तारीफ
jantaserishta.com
2 Nov 2024 11:02 AM IST

x
न्यूयॉर्क: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है। बोरिस जॉनसन ने यूएसए टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "लोग कहते हैं कि उन्हें जिस चीज से चिंता होती है, वह है ट्रंप की अप्रत्याशितता है, है न? 'ओह, वह (ट्रंप) अप्रत्याशित हैं'। यह अच्छी बात है।" कंजर्वेटिव पार्टी के ब्रिटिश नेता बोरिस जॉनसन ने अपने साक्षात्कार में आगे कहा, "यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा व्यवहार है, क्योंकि विदेशी नेता ( ट्रंप को लेकर) थोड़े घबराए हुए हैं।"
उन्होंने ट्रंप की तारीफों में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि यदि वह व्हाइट हाउस में होते तो पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करते। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह शायद सच है कि अगर ट्रंप व्हाइट हाउस में होते तो पुतिन 2022 में ऐसा आक्रमण नहीं करते।" जॉनसन 2016 से 2018 तक ब्रिटेन के विदेश मंत्री थे, इसके बाद वह 2022 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह ट्रंप और बाइडेन सरकार के काफी करीबी रहे।
उन्होंने ट्रंप या उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन नहीं करने की वजह बताते हुए कहा, "यह अमेरिकी लोगों का निर्णय है।" उन्होंने 2017 के नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप के साथ मीटिंग को याद किया। इस मीटिंग में ट्रंप पर अन्य नेताओं का अपमान करने और खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।
इस मीटिंग में ही ट्रंप ने तैयार भाषण को फाड़ दिया था और "सभी नेताओं पर तीखे व्यंग्य किए थे।" उस दौरान उनकी नाराजगी नाटो के रक्षा बजट को बढ़ाने को लेकर थी। उन्होंने कहा," लोगों ने उस शिखर सम्मेलन के बारे में कहा, 'ओह, ट्रम्प नाटो छोड़ने की धमकी दे रहे थे।' लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे थे। वह बस अमेरिकी और ब्रिटिश नीति को लागू कराने का प्रयास कर रहे थे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





