विश्व

बगदाद के पास दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी

jantaserishta.com
20 April 2024 10:06 AM IST
बगदाद के पास दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी
x
बगदाद: बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में शनिवार आधी रात के बाद अज्ञात विमान से दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने मीडिया को बताया, "हवाई हमले ड्रोन से किए गए। बाबिल प्रांत के उत्तरी हिस्से में महाविल क्षेत्र में इराकी अर्धसैनिक हशद शाबी बलों से संबंधित दो ठिकानों को निशाना बनाया गया।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि दो लक्षित ठिकानों में से एक अर्धसैनिक बलों का गोला-बारूद का गोदाम था और दूसरा उनका टैंक मुख्यालय था। सूत्र ने यह भी कहा कि बगदाद से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित मडेन इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, लेकिन विस्फोटों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story