विश्व

बम विस्फोट: 4 की मौत और 10 घायल, भयानक नजारा आया सामने

jantaserishta.com
26 Feb 2023 1:48 PM IST
बम विस्फोट: 4 की मौत और 10 घायल, भयानक नजारा आया सामने
x
देखें वीडियो.
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बम विस्फोट प्रांत के बरखान जिले के व्यस्त बाजार रुकनी बाजार में हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में रिमोट कंट्रोल डिवाइस से विस्फोट किया गया।
पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है।
अस्पताल के अधिकारियों ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
अभी तक किसी समूह ने हमले का जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे पहले शनिवार को बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सड़क किनारे बम से आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story