विश्व

Bomb Blast: सीरिया में कार बम ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर

Gulabi
10 Dec 2020 9:42 PM IST
Bomb Blast: सीरिया में कार बम ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर
x
सीरिया में एक कार बम ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सीरिया में एक कार बम ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उत्तर-पूर्व सीरिया के रास अल-ऐन शहर के चेकप्वाइंट पर हुई है। एक युद्ध निगरानी ने कहा कि एक कार में हुए बम विस्फोट से दो नागरिकों और तीन तुर्की के जवानों सहित 16 लोगों की जान चली गई है।


इस घटना की और अधिक जानकारी देते हुए ब्रिटेन के सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शहर के सुरक्षा बलों और तुर्की समर्थित गुट द्वारा चलाए गए एक चेकपॉइंट पर कार में विस्फोट होने पर 13 लोग गंभीर घायल और 16 की मौत हो गई है।


Next Story