जापोरिज्जिया में शवों की अदला-बदली की गई, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को लौटाए 160 सैनिकों के शव

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध 101 दिन से जारी है लेकिन दोनों के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. युद्ध के बीच शनिवार को दोनों देशों की सेनाओं ने युद्ध में मारे गए सैनिकों के शवों की अदला-बदली की. यूक्रेन के एक मंत्रालय ने बताया कि 2 जून को जापोरिज्जिया ओब्लास्ट में फ्रंट लाइन पर दोनों देशों ने एक दूसरे को उनके 160 सैनिकों के शव सौंपे. मालूम हो कि रूस हमले की वजह से करीब 1.40 करोड़ यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





