विश्व

अमेरिका की झील में डूबे 2 भारतीय छात्रों के शव बरामद

jantaserishta.com
23 April 2023 9:46 AM IST
अमेरिका की झील में डूबे 2 भारतीय छात्रों के शव बरामद
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| पिछले सप्ताह एक झील से लापता इंडियाना यूनिवर्सिटी के भारत के दो छात्रों का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडियाना डिपॉर्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि सिद्धांत शाह, और आर्यन वैद्य 15 अप्रैल को दोस्तों के एक समूह के साथ, इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में गए थे। तैरने के दौरान वे दोनोंे झील में डूब गए। 18 अप्रैल को पायनेटाउन मरीना के पूर्व में 18 फीट पानी में शवों को बरामद किया गया।
डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट एंजेला गोल्डमैन ने यूएसए टुडे को बताया कि एक को बचान के प्रयास में दोनों डूब गए थे।
बचावकर्ताओं ने सोनार और स्कूबा गोताखोरों का उपयोग करके झील मे उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पहले दिन तेज हवा के कारण इसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाद में शवों को बरामद किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story