विश्व

अपार्टमेंट में मिले 4 महिलाओं के शव, धारदार हथियार से काटा गया गला

jantaserishta.com
19 Oct 2024 5:55 PM IST
अपार्टमेंट में मिले 4 महिलाओं के शव, धारदार हथियार से काटा गया गला
x
शरीर पर यातना के निशान भी हैं.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के वित्तीय केंद्र कराची में शनिवार को एक अपार्टमेंट से चार महिलाओं के शव बरामद किए गए। स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया, "चारों पीड़ितों के गले धारदार हथियार से काटे गए हैं। उनके शरीर पर यातना के निशान भी हैं।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी शव कराची के ल्यारी इलाके में ली मार्केट के पास जैनब आर्केड अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर पाए गए। पीड़ितों की पहचान मदीहा (18), आयशा (19), शहनाज (51) के रूप में हुई। इसके अलावा 13 साल की लड़की का शव भी बरामद हुआ। चारों महिलाओं के शव अपार्टमेंट के अलग-अलग कमरों में मिले। पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला और उसका कहना है कि हत्यारे सभी पीड़ितों की हत्या एक ही हथियार से करने के बाद भाग गए।
परिवार के मुखिया मुहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह और उनके दो बेटे घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा, "मृतकों में मेरी पत्नी, पोती और बहू शामिल हैं। घटना के समय मैं अपने दो बेटों के साथ घर से बाहर गया हुआ था।" फारूक ने कहा, "हमें किसी पर संदेह नहीं, क्योंकि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है।"
मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी हत्यारे का पता लगाने के लिए गली में लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर रहे हैं। पुलिस को हत्याओं में किसी रिश्तेदार के शामिल होने का शक है, इसलिए फारूक और उसके दो बेटों को भी जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story