
x
ढाका (आईएएनएस)| बंगाल की खाड़ी में लापता हुए 10 मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कॉक्स बाजार सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रफीकुल इस्लाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शव मछली पकड़ने वाली एक नाव के कोल्ड स्टोरेज के अंदर पाए गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पीड़ितों के हाथ और पैर बंधे हुए थे।
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने वाली नाव को सोनादिया द्वीप के पश्चिमी हिस्से में तैरते हुए देखा और उसे तट पर खींच लिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने अधजले शवों को बरामद किया है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जांचकर्ताओं का अनुमान है कि लुटेरों के एक गिरोह ने कम से कम 10 से 12 दिन पहले मछुआरों पर हमला किया और उन्हें मार डाला।
Tagsबंगाल की खाड़ीमछुआरों के शवशवबांग्लादेश मछुआरेFishermen's bodiesdead bodiesBangladesh fishermenBay of Bengal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





