पानी में डूबी नाव, 45 लोग थे सवार, बड़ी अनहोनी की आशंका, नौसेना के दो जहाज रवाना

तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव के डूबने की खबर है। इस नाव में 45 लोग सवार थे, सभी लापता हैं। तुर्की नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट्स ने नाव और लापता हुए लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि नाव में सवार होने वाले सभी लोग प्रवासी थे। मंत्रालय का कहना है कि उसे गुरुवार शाम को यह जानकारी मिली थी कि एक नाव डूब रही है। यह हादसा तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





