विश्व

यूनान की समुद्री सीमा पर शरणार्थियों को ले जा रहे नौका डूबी, तीन लापता, 10 लोग सुरक्षित निकाले

Neha Dani
30 July 2021 10:53 AM GMT
यूनान की समुद्री सीमा पर शरणार्थियों को ले जा रहे नौका डूबी, तीन लापता, 10 लोग सुरक्षित निकाले
x
यूरोपीय संघ आने वाले लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय प्रवेश मार्ग है।

तुर्की के साथ लगी यूनान की समुद्री सीमा पर लेसबोस द्वीप के पास शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका डूब जाने के बाद वहां तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूनान के तटरक्षक ने बताया कि 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और अन्य तीन लापता हैं।
तटरक्षक ने कहा कि बल की दो गश्त नौकाओं, यूरोपीय सीमा एजेंसी फ्रंटेक्स से एक पोत, एक हेलिकॉप्टर और दो विमानों के साथ ही पास की एक नौका को तलाश अभियान में शामिल किया गया है। तुर्की के तटरक्षक को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
यूनानी तटरक्षक के मुताबिक, हवा वाली नाव तुर्की के जलक्षेत्र में डूब गई मालूम होती है जहां शुरुआत में केवल एक जीवित व्यक्ति यूनान जलक्षेत्र में तैरता हुआ मिला और अधिकारियों ने उसे निकाला। उन्होंने बताया कि बाद में फिर नौ अन्य लोगों को भी बचाया गया।
जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर कुल 13 लोग थे जब वह डूबी थी। उनकी नागरिकता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यूनान मध्य एशिया, अफ्रीका और एशिया में वर्षों से जारी संघर्षों एवं गरीबी के कारण भाग कर यूरोपीय संघ आने वाले लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय प्रवेश मार्ग है।

Next Story