विश्व
मलेशिया-थाईलैंड समुद्री सीमा पर नौका पलटी, 1 की मौत, दर्जनों लापता
jantaserishta.com
9 Nov 2025 2:47 PM IST

x
कुआलालंपुर: मलेशिया और थाईलैंड की समुद्री सीमा के पास एक नौका दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया है। यह नौका करीब 100 अवैध प्रवासियों को लेकर जा रही थी, जो तीन दिन पहले डूब गई थी।
मलेशिया के केदाह पुलिस प्रमुख अदज़ली अबू शाह ने बताया कि यह नौका एक बड़े जहाज का हिस्सा थी, जिसमें करीब 300 प्रवासी सवार थे। पुलिस के अनुसार, प्रवासियों को एक महीने पहले एक बड़ी नाव में सवार कराया गया था। जब वह नाव मलेशियाई समुद्री सीमा के करीब पहुंची, तो एक तस्कर गिरोह ने उसे तीन छोटी नौकाओं में बांट दिया ताकि अधिकारियों की निगरानी से बचा जा सके।
अदज़ली के अनुसार, इन तीन में से एक नौका पलट गई, जबकि बाकी दो नौकाओं की स्थिति का अभी पता नहीं चल सका है। मरीन पुलिस और मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले, 27 अक्टूबर को ग्रीस के लेसवोस द्वीप के पास एक प्रवासी नौका के डूबने से चार लोगों की मौत हो गई थी। ग्रीक तटरक्षक बल ने सात लोगों को बचाया था। गौरतलब है कि 2015 से ग्रीस यूरोपीय संघ में अवैध प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रवेश का प्रमुख मार्ग रहा है। अब तक दस लाख से अधिक प्रवासी ग्रीस के रास्ते यूरोप पहुंच चुके हैं, जिनमें से सैकड़ों लोग समुद्र में अपनी जान गंवा चुके हैं।
वहीं, 17 अक्टूबर को ग्रीस के चियोस द्वीप के पास एक और नौका दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दस घायल हो गए। इस नौका में कुल 29 लोग सवार थे, जो चट्टानों से टकराने के बाद डूब गई। अभी तक मृतकों और घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





