विश्व

सड़कों पर बेकाबू हुए खून से लथपथ घोड़े, देखें अफरा-तफरी वाला ये वीडियो

Harrison
25 April 2024 12:13 AM IST
सड़कों पर बेकाबू हुए खून से लथपथ घोड़े, देखें अफरा-तफरी वाला ये वीडियो
x
लंदन: शहर के बीचोंबीच बुधवार की सुबह एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला. दो घोड़े बिना सवार के सड़कों पर सरपट दौड़ते नज़र आए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ITV न्यूज़ के क्रू ने एल्डविच इलाके में इन घोड़ों को भागते हुए कैमरे में कैद किया. सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. सफेद घोड़ा खून से लथपथ नजर आया.


एक वीडियो में एक काली गाड़ी नीली बत्ती जलाकर इन घोड़ों का पीछा करते दिख रही है. दौड़ते हुए एक काले घोड़े की टक्कर टैक्सी से हो गई, जबकि सफेद घोड़ा पहले से घायल दिखाई दिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हमें मध्य लंदन में कुछ घोड़ों के खुले घूमने की जानकारी है. हम उन्हें ढूंढने के लिए सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं." अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये घोड़े कहां से आए थे. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Next Story