विश्व

मस्जिद में ब्लास्ट से खलबली, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

jantaserishta.com
14 March 2025 5:31 PM IST
मस्जिद में ब्लास्ट से खलबली, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
x
मचा हड़कंप.
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आने से मौलवी सहित 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादर ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान में मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में आईईडी में धमाका हुआ। इससमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम सहित अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट मस्जिद में मौलवी की ओर से तकरीर देने के लिए बनाए गए मंच में लगाया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को वाना के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा कर रही है। खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी मस्जिदों को विशेषकर जुमे की नमाज के दौरान निशाना बनाया जाता रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में एकत्र होते हैं। पिछले महीने प्रांत में दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा में आत्मघाती विस्फोट हुआ था। इसमें जेयूआई-एस नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित 6 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story