विश्व

जीवविज्ञानिकों को बर्फीले समुद्र के नीचे मछलियों के करीब 6 करोड़ घर मिले, अंटार्कटिका में मिली सबसे बड़ी कॉलोनी

Neha Dani
14 Jan 2022 6:12 AM GMT
जीवविज्ञानिकों को बर्फीले समुद्र के नीचे मछलियों के करीब 6 करोड़ घर मिले, अंटार्कटिका में मिली सबसे बड़ी कॉलोनी
x
इससे पानी आसपास के क्षेत्र की तुलना में गर्म हो जाता है।

Icefish Colony In Antarctica: अंटार्कटिका के समुद्र तल की खोज करने वाले शोधकर्ताओं ने 'लंदन के आकार का करीब एक तिहाई' आकार की एक 'आइसफिश कॉलोनी' की खोज की है। यह अपने आप में एक अद्भुत खोज है। जीवविज्ञानिकों को मछलियों के करीब 6 करोड़ घर मिले हैं। वैज्ञानिक अंटार्कटिका के दक्षिणी वेडेल सागर के समुद्र तल से 1.5-2.5 मीटर ऊपर नियमित डेटा इकट्ठा कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यह खोज की। इससे पहले वैज्ञानिकों को मछलियों के 60 घरों की सबसे बड़ी कॉलोनी मिली थी।

करंट बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के प्रमुख लेखक और जर्मनी में अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट फॉर पोलर एंड मरीन रिसर्च के ऑटुन पर्सर ने कहा कि हमें सामान्य अंटार्कटिक समुद्री तल देखने की उम्मीद थी। लेकिन हमारी खोज के शुरुआती चार घंटों के दौरान हमने मछलियों के घरों के अलावा कुछ नहीं देखा। Ocean Floor Observation और बाथमीट्री सिस्टम का इस्तेमाल करके इस अद्भुत पारिस्थितिक तंत्र की खोज की गई है।
मछलियों का नेविगेशनल टूल है गर्म पानी
बाथमीट्री सिस्टम एक भारी-भरकम कैमरा डिवाइस होता है जो फोटो, वीडियो रिकॉर्ड करता है और गहरे समुद्र के आवासों का माप लेता है। शोधकर्ताओं को शुरू में इस क्षेत्र में दिलचस्पी थी क्योंकि अपवेलिंग नामक एक प्रक्रिया के चलते हवा और धाराएं ठंडे पानी को सतह पर लाती हैं। इससे पानी आसपास के क्षेत्र की तुलना में गर्म हो जाता है।
अब तक की सबसे बड़ी आइसफिश कॉलोनी
उन्होंने कहा कि जब उन्हें प्रजनन करने की इच्छा होती है, तो वे इस गर्म पानी की तलाश करते हैं और वहां प्रजनन करते हैं। आइसफिश की यह कॉलोनी अब तक की सबसे बड़ी पाई गई है, जो समुद्र तल से 150 मील (240 किमी) से अधिक तक फैली हुई है।
Next Story