विश्व

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इजरायल को हथियार आपूर्ति से संबंधित विधेयक पारित

jantaserishta.com
17 May 2024 8:37 AM IST
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इजरायल को हथियार आपूर्ति से संबंधित विधेयक पारित
x
वाशिंगटन: अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया है जो राष्ट्रपति जो बाइडन को इजरायल को रोकी गई हथियारों की आपूर्ति दोबारा शुरू करने के लिए बाध्य करता है। गुरुवार को पारित इस विधेयक के पक्ष में 224 मत पड़े जिसमें 208 रिपब्लिकन सांसदों के और 16 बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के थे। हालांकि विधेयक का संसद के दूसरे सदन सीनेट में गिरना तय माना जा रहा है क्योंकि वहां डेमोक्रेट सांसद बहुमत में हैं।
बाइडेन ने पहले कहा था कि यदि यह विधेयक कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में पारित हो भी जाता है तो वह इसे वीटो कर देंगे। विधेयक प्रशासन को इजरायल को उन सभी हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करता है जिसके लिए कांग्रेस पहले मंजूरी दे चुकी है।
अमेरिका ने गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर पर इजरायली हमले के कारण यहूदी राष्ट्र को गोला-बारूद की आपूर्ति रोक दी है। ह्वाइट हाउस ने साफ-साफ कहा है कि वह राफा शहर पर बड़े पैमाने पर इजरायली सेना के हमले के खिलाफ है, जहां गाजा पट्टी के विस्थापित लोग भारी संख्या में मौजूद हैं।
बाइडेन ने पिछले सप्ताह इजरायल को चेतावनी दी थी कि यदि उसकी सेना राफा में प्रवेश करती है तो इसका असर हथियारों की आपूर्ति पर पड़ेगा। हालांकि बाद में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इजरायल के साथ है और यह बात सिर्फ इस एक आपूर्ति के बारे में है।
प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन अध्यक्ष ने बाइडेन पर इजरायल से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे संसद की अवहेलना है। उन्होंने बाइडेन के विधेयक को वीटो करने की धमकी को "क्षेत्र में हमारे सबसे करीबी सहयोगी के साथ विश्वासघात" बताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story