Bihar: दरभंगा में राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
Bihar बिहार: दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘शिक्षा, न्याय संवाद’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह कार्यक्रम अंबेडकर होस्टल में बिना अनुमति के आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की,।
जिले की प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से मना किया था और वैकल्पिक स्थल का सुझाव दिया था, जिसे कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया। प्रशासन और सुरक्षा बलों के विरोध के बावजूद,राहुल गांधी होस्टल परिसर में एक अलग रास्ते से प्रवेश कर छात्रों को संबोधित करने पहुंचे।
जिला प्रशासन ने बताया कि पहला एफआईआर जिला कल्याण अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमति न होने की बात कही गई है। दूसरा एफआईआर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन पर दर्ज किया गया है।





