विश्व
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सबसे बड़ा झटका, 14 साल की जेल, जानें किस मामले में?
jantaserishta.com
17 Jan 2025 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है. इमरान खान को पाकिस्तान की एक अदालत ने अलकादिर ट्रस्ट के मामले में 14 साल की सजा सुनाई है. इस मामले में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को भी 7 साल की जेल हुई है.
बता दें कि इमरान और उनकी पत्नी को यह सजा अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दी गई है. इस मामले में इमरान सत्ता का गलत इस्तेमाल करने के भी दोषी हैं.
अदालत ने इमरान और उनकी पत्नी पर 190 मिलियन पाउंड का जुर्माना भी लगाया है. फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल अदालत ने सुनाया है. बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की इस जेल में ही बंद हैं.
Tagsपाकिस्तानपूर्व प्रधानमंत्री इमरान खानइमरान खानPakistanFormer Prime Minister Imran KhanImran Khan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





