विश्व

यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
28 April 2022 8:20 AM IST
यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा अपडेट
x

Russia-Ukraine War News Update: रूस और यूक्रेन जंग को गुरुवार को 64वां दिन है. हमले की वजह यूक्रेन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है. सैकड़ों उद्योग तबाह हो चुके हैं. लगभग 2,500 किमी सड़कें और लगभग 300 पुल बर्बाद हो गए हैं.

यूक्रेन युद्ध के 63वें दिन भी रूस के साथ अमेरिका व पश्चिमी देशों का तनाव नहीं घटा. अमेरिका व सहयोगी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ और घातक हथियार देने का फैसला करते हुए उसकी मदद के बदले एटमी युद्ध की रूसी चेतावनी को भी खारिज कर दिया है.
दूसरी तरफ पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से रूस से ऑइल प्रोडक्शन को भी बड़ा झटका लगा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी बैंकों और जहाजों पर प्रतिबंधों की वजह से इस साल उसके ऑइल प्रोडक्शन में 17% तक गिरावट आएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story