विश्व

पाकिस्तान के पीएम का बड़ा बयान

jantaserishta.com
25 Jun 2022 2:14 PM IST
पाकिस्तान के पीएम का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ 24 जून को ग्वादर, बलोचिस्तान के दौरे पर थे। इस दौरे पर उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से क्षेत्र में विकास के लिए निवेश कर रहे विदेशी निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

बलोचिस्तान की दिक्कतों को लेकर शहबाज ने कहा कि स्थानीय लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि मछुआरों को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के बिना प्रदेश का विकास अर्थहीन है।
शहबाज शरीफ ने कहा है कि चीन पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त है। चीन और ब्रिटिश राज के दौरान 'ईस्ट इंडिया कंपनी' में कोई समानता नहीं है। चीन ने हमेशा पाकिस्तान की कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर समर्थन किया है। पाकिस्तान और खासकर बलोचिस्तान के विकास में चीन का महत्वपूर्ण रोल रहा है। ऐसे में बलोचिस्तान के लोगों को चीन के निवेशकों को महत्व देने की अपील की है।
ग्वादर, बलोचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे लड़ाकों के लिए केंद्र रहा है। पिछले कुछ सालों में क्षेत्र में बढ़ी चीनी गतिवधियों के कारण चीन से जुड़े प्रोजेक्ट्स और चीनी कर्मचारियों को आतंकी गुटों द्वारा निशाना बनाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story